खुलेंगे लघु कुटीर उद्योग, लगेगी टेक्सटाइल जूता फैक्ट्री, टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में किया जाएगा स्किल डेवलप

चाईबासा  (झारखंड) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के विकास के लिए बुधवार को अनेक घोषणाएं कीं। यहां के युवाओं का पलायन रोकने के लिए लघु कुटीर उद्योंगो पर जोर देने की बात कही। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि 2 से 3 माह में राज्य में लघु कुटीर उद्योग खुल जाएंगे। इसे प्रोत्साहन दिया जाएगा। टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में युवाओं का स्किल डेवलप किया जाएगा। फरवरी में टेक्सटाइल जूता फैक्ट्री का शिलान्यास किया जाएगा। इन फैक्ट्रियों से 15000 लोगों को कारोबार मिलेगा। सीएम टाटा कॉलेज मैदान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी में बोल रहे थे। सीएनटी एसपीटी एक्ट की ओर इशारा करते हुए कहा कि विकास के लिए जितने भी कानूनों के सरलीकरण की जरूरत पड़ेगी, किया जाएगा।

जाति और आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्कूलों में लगाए जाएंगे कैंप

सीएमने कहा कि गरीब बच्चों को जाति आय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में सभी सरकारी स्कूलों में प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। कहा कि इस बार 26 जनवरी से पहले ही राज्य का बजट पेश कर दिया जाएगा। इससे पूर्व जो 4- 5 माह का समय बेकार जाता था, वह बच जाएगा। इससे तेजी से विकास किया जा सकेगा। कहा कि जनता मालिक है आैर वे इस संगोष्ठी में उनसे सुझाव लेने आए हैं। जनता जो चाहेगी, वे वही करेंगे।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.