राष्ट्रपति के झारखंड-बिहार आगमन को भव्य बनाने के लिए देवघर में लगेगा राष्ट्रीय कौशल विकास मेला

देवघर (झारखंड) : राष्ट्रपति के तीन दिवसीय झारखंड-बिहार के आगमन को और भव्य बनाने के लिए केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने एक नया आयाम जोड़ दिया है। दो अप्रैल को महामहिम देवघर में कई सौगात देंगे। उसके बाद 3 से 5 अप्रैल तक देवघर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय कौशल विकास मेला लगेगा। इसमें प्रदर्शनी के साथ-साथ संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ मंत्रणा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देवघर में झारखंड का पहला कौशल विकास मेला लगाया जा रहा है जिसमें नौजवानों को बेरोजगारों को गरीबों को इससे लाभ होगा। सांसद निशिकांत दुबे झारखंड में विकास का एक नमूना पेश कर रहे हैं, उनके आग्रह पर ही यह आयोजन यहां हो रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में कौशल विकास में जुड़े देश के विभिन्न सेक्टर का जुटान होगा। शनिवार को एनएसडीसी के अधिकारी भी उनके साथ आए थे। कार्यक्रम के तीन दिन पूर्व से ही केंद्रीय मंत्री का यहां प्रवास होगा, चूंकि बड़ा आयोजन है और देश के उद्योग जगत के लोग इसमें भाग लेंगे।

इससे पूर्व चार्टर प्लेन से दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं अन्य अधिकारी यहां पहुंचे। उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी ए विजयलक्ष्मी ने स्वागत किया। मंत्री के साथ पूरा काफिला यहां से जेठूटांड़ पहुंचा जहां मोटर ड्राइ¨वग ट्रे¨नग स्कूल का मुआयना किया गया। इसके बाद देवघर कॉलेज जहां अधिकारियों को दिशा निर्देश के बाद वापस एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे रांची रवाना हो गए। रांची में भी अधिकारियों संग राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बैठक रखी गयी है। एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता, एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ शैलेश कुमार समेत अधिकारियों की पूरी टीम उपस्थित थे।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.