बिहार सरकार ने लिया राज्य के सभी अनुमंडलों में सामान्य तथा सभी जिला में महिला आइटीआइ खोलने का निर्णय

पटना : वित्तीय वर्ष 2018- 19 में राज्य के 8 जिले नालंदा, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर और गोपालगंज में महिला आइटीआइ खुलेंगे | सरकार ने इन जिलों के नाम को भी तय कर दिया है | राज्य सरकार ने राज्य के सभी अनुमंडलों में सामान्य तथा सभी जिला में महिला आइटीआइ खोलने का निर्णय लिया है | श्रम संसाधन विभाग ने  वित्तीय वर्ष 2018-19  के लिए उन अनुमंडलों का भी नाम तय कर दिया है जहां पर सामान्य आइटीआइ खुलना है |

वित्तीय वर्ष 2018-19 तक राज्य के सभी अनुमंडलों  में सामान्य और जिलों में महिला आइटीआइ हो जायेगा | अगले वित्तीय वर्ष में आठ महिला आइटीआइ सहित कुल 25 आइटीआइ खुलेगा. श्रम संसाधन विभाग नये आइटीआइ को खोलने की तैयारी में जुट गया है | अभी राज्य में 96 सरकारी आइटीआइ है | राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारन्मुख बनाने के लिए कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा पर पर जोर दे रही है | आइटीआइ में 25 ट्रेड में प्रशिक्षण  दिया जा रहा है |

अभी सरकारी आइटीआइ में सालाना 30500 छात्र-छात्राओं के नामांकन की क्षमता है | राज्य में 1026 निजी आइटीआइ है, इसमें पौने दो लाख नामांकन की क्षमता है | विभाग आइटीआइ को इंटर स्तर का मान्यता देने के प्रयास में भी लगा है | अभी राज्य के 65 अनुमंडल में आइटीआइ है जबकि 23 जिलों में महिला आइटीआइ है |

2018- 19 में इन अनुमंडलों में खुलेगा सामान्य आइटीआइ : खगड़िया (गोगरी), भभुआ (मोहनिंया), सीतामढ़ी (बेलसंड),सीवान ,सुपौल (निर्मली), वैशाली  (महनार), समस्तीपुर (दलसिंहसराय), बेगूसराय (मंझौल, बखरी, तेघड़ा), पटना (बाढ़, मसौढ़ी, पटना सिटी)

2018- 19 में इन जिलों में खुलेंगे महिला आइटीआइ  :  नालंदा, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर और गोपालगंज |

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.