स्किल डेवलपमेंट के लिए होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया खोलेगी 10 लर्निंग सेंटर्स

नई दिल्ली : नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने मंगलवार को एक एमओयू साइन किया। एमओयू के तहत ऑटो सेक्टर में जॉब की तलाश कर रहे युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि आपको आसानी से जॉब मिल सके। यह एमओयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत किया गया है।

इन शहरों में खुलेंगे सेंटर

इस एमओयू के तहत होण्डा, देश के पूर्वी राज्यों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए स्किल डेवलपमेंट के उद्देश्य के साथ एनएसडीसी के साथ मिलकर 10 लर्निंग सेंटर्स को सहयोग प्रदान करेगी। होण्डा कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, पटना, जयपुर, जोधपुर, विजयवाड़ा, देहरादून, वाराणसी और कटक में स्थापित इन लैब्स में टूल्स और इक्वीपमेंट मुहैया कराएगी।

क्या करेगी होंडा

होण्डा छात्रों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म प्रस्तुत करेगी, जिसके माध्यम से छात्रों को वाहनों की रखरखाव और मरम्मत के लिए विशेष कौशल प्रदान किया जाएगा। ये आधुनिक लैबोरेटरीज़ छात्रों को उद्योग जगत के आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें नौकरियों के लिए तैयार करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि इस क़रार के तहत अगले साल तक कम से कम 1200 छात्र लाभान्वित होंगे।

ऑटो सेक्टर को मिलेगा स्किल्ड मैनपॉवर

होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेन्ट, (कस्टमर सर्विस) प्रदीप पाण्डे ने कहा कि होण्डा स्किल डेवलपमेंट मिशन को पूरा सहयोग कर रही है। इसका मकसद युवाओं को इंडस्ट्री की डिमांड के मुताबिक तैयार करना है, ताकि ऑटो सेक्टर को स्किल्ड मैन पावर मिल सके और युवाओं को रोजगार मिल सके।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals. Read SKILL REPORTER or Follow SKILLREPORTER on Facebook / Twitter / Linkedin / Google to stay updated with RFP, Tenders, EOI, Jobs, Notifications, Schemes, Projects, News etc. related to Skill Development