पटना : सुंदर और सशक्त भारत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं के संकल्प से ही परिवर्तन संभव है। इसमें सरकार भी उनके साथ है। राज्यभर के प्रखंडों में नियोजन मेला लगाकर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। ये बातें रविवार को श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहीं। मौका था श्रम संसाधन विभाग द्वारा बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह क्रीड़ा परिसर में आयोजित दो दिवसीय विशेष नियोजन मेले के समापन का। इस दौरान मंत्री ने चयनित युवाओं को प्रमाण-पत्र सौंपा।
भारत सरकार और राज्य सरकार युवाओं का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार के काबिल बनाने का अभियान चला रही है। 14 करोड़ 90 लाख युवाओं को मुद्रा योजना का लाभ मिला है। श्रमिकों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं चल रहीं हैं। श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने पर योजनाओं का लाभ मिलेगा। बेटी की शादी, शिक्षा और इलाज के खर्च में सरकार भी मदद करेगी।
शिक्षा को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हर गाव तक बिजली पहुंच गया है। युवाओं के भरोसे ही भारत को विश्व के मानचित्र पर विकसित कर देश की श्रेणी में लाना है। डिजिटल इंडिया युवाओं को रोजगार प्रदान करने का अवसर प्रदान कर नये भारत का निर्माण करेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10 करोड़ परिवारों को जोड़ा गया है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगारपरक बनाने की नीतियों पर कार्य कर रही है। शिक्षा को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि बिहार के युवा मेहनती होते हैं। बिहार के युवा जिन क्षेत्रों और जिन राज्यों में कार्य कर रहे हैं सरकार की उन पर नजर है।
Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals. Read SKILL REPORTER or Follow SKILLREPORTER on Facebook / Twitter / Linkedin / Google to stay updated with RFP, Tenders, EOI, Jobs, Notifications, Schemes, Projects, News etc. related to Skill Development
