मंडी : कौशल विकास भत्ते के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट को हैक कर सरकारी धन के दुरुपयोग की कोशिश की गई है। शातिर आईटी एक्सपर्ट बताया जा रहा है। वेबसाइट में मंडी जिले के करसोग, जोगिंद्रनगर तथा सदर के स्टैटिकल असिस्टेंट के पासवर्ड आईडी हैक करके या चुराकर कौशल विकास भत्ते के लिए तीस फर्जी युवाओं के नामों की एंट्री कर दी, ताकि सरकार से मिलने वाले बेरोजगार भत्ते पर हाथ साफ किया जा सके।
उसमें दर्ज तीस युवाओं के नामों पर शक होने पर जिला रोजगार अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एसपी ने जांच का जिम्मा विशेष अन्वेषण इकाई जिला मंडी को सौंपा। जांच के बाद एसआईयू की टीम ने मामले की परतें उधेड़ीं और शातिर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने पर प्रदेशभर के रोजगार कार्यालयों में अलर्ट जारी कर दिया है।
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीस प्रविष्टियां फर्जी निकली हैं। इसमें विभागीय कर्मचारियों के हाथ होने की आशंका भी है।
सिरमौर कनेक्शन, दो भाइयों के यहां जानी थी राशि
एसआईयू के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि जिला रोजगार कार्यालय में कुछ नाम रिकॉर्ड में आए हैं, जो सरासर गलत और फर्जी हैं। ऐसे 30 अभ्यर्थियों ने योजना के तहत पैसे लेने के लिए कुछ बैंक अकाउंट दिए हैं, जो संगड़ाह, सिरमौर के रहने वाले दो व्यक्तियों के नाम पर हैं। इनके खाते में उक्त सारी राशि जानी थी। दोनों कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं।
यह थी योजना
वर्ष 2013 -14 में सरकार ने कौशल विकास भत्ता शुरू किया। शर्त थी कि बेरोजगार किसी प्राइवेट या अर्ध सरकारी या सरकारी संस्थान से आईटीआई डिप्लोमा कर रहा है तथा बेरोजगार है, जिसकी उम्र 16 वर्ष से लेकर 36 वर्ष के बीच है तथा जिसकी आमदनी 200000 प्रति वर्ष से कम है तथा हिमाचली है।
उसका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण हुआ है बेरोजगारी भत्ता के लिए अप्लाई कर सकता है। जिन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 1000 तथा विशेष जरूरत वाले बेरोजगारों को 1500 सौ रुपये मिलेगा।
Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals. Read SKILL REPORTER or Follow SKILLREPORTER on Facebook / Twitter / Linkedin / Google to stay updated with RFP, Tenders, EOI, Jobs, Notifications, Schemes, Projects, News etc. related to Skill Development
