कैदियों को दी जायेगी ब्यूटीशियन, कुकिंग व बागवानी की स्किल ट्रेनिंग

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के कैदियों को  भारत सरकार के स्टार्ट अप इंडिया के स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत ब्यूटीशियन, कुकिंग, बागवानी व इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण दिया जायेगा़। लगभग 200 कैदियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा़  इनमें 40 महिला कैदी भी शामिल है़। प्रशिक्षण छह महीने का होगा़   इसकी मॉनिटरिंग रांची नगर निगम करेगा। रांची नगर निगम ही प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जायेगा़।

प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जेल से बाहर निकलने के बाद कैदी स्वावलंबी बन सके़ कैदी स्वावलंबी होंगे, तो अपराध की ओर से उनका ध्यान हट जायेगा और समाज के प्रति वे उत्तरदायित्व बन सकेंगे़  समाज भी उन्हें अपनायेगा। ज्ञात हो कि केंद्रीय कारा होटवार में कैदियों को पेंटिंग, साबुन, फिनायल, दरी, चादर, कंबल, टैरा कोटा, फाइल व रेशम के कपड़े बनाने  का प्रशिक्षण दिया जा चुका है़।

उनके द्वारा निर्मित पेंटिंग कई बार महंगे दामों में बिक चुकी है़। राजधानी रांची में लगने वाले मेला में कैदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए  स्टॉल लगाये जाते हैं, यहां कैदियों द्वारा निर्मित सामान बेचे जाते है़।

जेल में प्रशिक्षित कैदियों द्वारा सरकार द्वारा उपलब्ध  कच्चा माल से उत्तम क्वालिटी की वस्तुएं तैयार की जाती है़ं।  कैदियों द्वारा  निर्मित वस्तुओं की आपूर्ति सरकारी कार्यालयों में भी की जाती है़।   होटवार जेल के बाहर कैदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं को बेचने के लिए स्थायी स्टॉल  भी है़, वहां से कोई भी व्यक्ति सामान खरीद सकता है़।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.