गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘कैशलेस ट्रांजेक्शन’ व ‘कौशल विकास’ की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

सराइकेला (झारखंड) :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कैशलेस कौशल विकास से संबंधित दो प्रमुख झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगी। डीडीसी इकबाल अंसारी की अध्यक्षता में बुधवार को गणतंत्र दिवस से संबंधित तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इसमें प्रशासन द्वारा कैशलेस कौशल विकास दोनों महत्वपूर्ण विषयों की झांकी पेश करने के संबंध में सहमति बनी। कौशल विकास से संबंधित झांकी की तैयारी के लिए एनआरएलएम के डीपीएम को प्रभारी बनाया गया है, जबकि कैशलेस की झांकी के लिए एलडीएम को जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में तैयारियों को लेकर कुल 23 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें पंचायती राज पदाधिकारी अनूप कुमार शरण, आरटीडीए के निदेशक बाल किशुन मुंडा, समाज कल्याण पदाधिकारी शिव मंगल तिवारी, योजना पदाधिकारी सुरेश राम, कार्यपालक दंडाधिकारी पारसनाथ, समाजसेवी जलेश कवि सरकारी गैर सरकारी स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।

17 जनवरी तक लिए जाएंगे प्रस्ताव

झांकी के लिए 17 जनवरी तक सभी विभागों से प्रस्ताव मांगा गया है। सभी स्कूल, सरकारी गैर सरकारी विभाग संस्थाओं से 17 जनवरी तक झांकी की थीम रेडक्रॉस के सचिव डीडी चटर्जी के जमा करने को कहा है। इसके अलावा 25 जनवरी की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक न्यायालय से स्टेडियम तक स्कूली छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे से स्कूली छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता होगी। 26 जनवरी की शाम 5 से रात 8 बजे तक टाउनहॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.