मध्यभारत का पहला फॉल्स सिलिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर आरा में शुरू

जशपुरनगर : मध्यभारत का पहला फॉल्स सिलिंग और ड्रायवॉल स्किल ट्रेनिंग सेंटर सोमवार को जशपुर जिले के आरा में खोला गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। यह सेंटर पेस एवं जिप्रॉक की मदद से खोला गया। इसके माध्यम से बेरोजगार युवा शासन के स्किल कार्यक्रम से जुड़कर, इस कला में पारंगत होकर, कुछ ही महीनों में हजारों की नौकरी पा सकते हैं। कार्यक्रम में पुणे, हैदराबाद एवं अन्य स्थानों में प्लेसमेंट पाए युवक एवं युवतियों को सांसद ने प्लेसमेंट प्रमाण पत्र बांटा। कार्यक्रम में सांसद साय ने कहा कि जशपुर के युवा ईमानदारी से काम करने और मेहनत करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.