मुरैना : प्रदेश के छात्र रोजगार के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे छात्रों की योग्यता 12वीं के समकक्ष करने की घोषणा की है। इसके लिए मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल और मप्र राज्य कौशल विकास संचालन के बीच एक एमओयू भी हुआ है। नए नियम के तहत विद्यार्थियों को आईटीआई की पढ़ाई करते समय ही मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल द्वारा परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल दो अतिरिक्त विषयों हिंदी, संस्कृति उर्दू व अंग्रेजी में से एक भाषा तथा दूसरे विषय के रूप में रोजगार कौशल एवं उद्यमिता की परीक्षा देनी होगी। शेष तीन विषय आईटीआई से संबंधित तकनीकी विषय होंगे।
Note: News shared for public awareness with reference from the information provided at online news portals.
